हिमाचल प्रदेश ने माँगी जलविद्युत परियोजनाओं में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज की काज़ा में भारत सरकार में ऊर्जा सचिव आलोक कुमार से मुलाकात और की प्रदेश के जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश ने रविवार को केन्द्र सरकार से जलविद्युत परियोजनाओं में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी माँगी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज काज़ा में भारत सरकार में ऊर्जा सचिव आलोक कुमार से मुलाकात की और प्रदेश के जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने माँग की कि जलविद्युत परियोजनाओं में प्रदेश को 40 प्रतिशत हिस्सा दिया जाना चाहिए। सुखविन्दर सिंह ने कहा कि कुछ जलविद्युत कम्पनियां अपनी लागत पहले ही पूरी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को इनका उचित हिस्सा मिलना चाहिए।

Comments (0)
Add Comment