हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दौरान भू-स्खलन, बादल फटने और आकस्मिक बाढ़ से प्रारम्भिक आकलन के अनुसार लगभग 1,200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने यह बात मॉनसून के दौरान प्रदेश में भू-स्खलन, बादल फटने और बाढ़ से हुए नुकसान का जायज़ा लेने चार दिवसीय दौरे पर आई अन्तर मन्त्रालय की केन्द्रीय टीम (आईऐमसीटी) से चर्चा के दौरान कही।