व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए काम कर रही है हिमाचल प्रदेश सरकार

वीरवार को स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग के ऑउटसोर्स कर्मचारियों के बीच बोल रहे थे सुखविन्दर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सक्रियता से काम कर रही है। सुखविन्दर सिंह सुक्खू वीरवार को स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग के ऑउटसोर्स कर्मचारियों के बीच बोल रहे थे।
इस मौक़े पर स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग के ऑउटसोर्स कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने सुखविन्दर सिंह सुक्खू के सामने अपनी माँगें रखीं। इस प्रतिनिधिमण्डल ने सुखविन्दर सिंह से ऑउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक नीति बनाने की भी इल्तिजा की। सुखविन्दर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ऑउटसोर्स कर्मचारियों की जायज़ माँगों पर विचार करेगी।

Comments (0)
Add Comment