हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने पर्यटन और बाग़वानी विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हिमाचल ऐप्पल फ़ैस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमन्त्री ने कहा कि सेब हिमाचल प्रदेश की कृषि-अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सेब के बागीचे पर्यटकों को आकर्षित भी करते हैं। जय राम ने कहा कि राज्य के बाग़वानों ने आधुनिक तकनीकों को अपनाया है जिस कारण उन्हें अपने उत्पाद के अच्छे मूल्य मिल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार सेब की गुणवत्ता में सुधार लाने और सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी।