सऊदी अरब द्वारा तेल की कीमतों में भारी कटौती की घोषणा के बाद अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आ गई है। अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में वर्ष 1991 में खाड़ी-युद्ध के बाद की यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है।
अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार में ब्रैण्ट क्रूड फ़्यूचर्स 14.25 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 31.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया है।