सरकार दोषियों पर नहीं, निर्दोषों पर बुल्डोज़र चला रही है, बोलीं प्रियंका गाँधी

प्रियंका गाँधी आज कर रही थींवभारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लोगों को सम्बोधित

काँग्रेस नेता प्रियंका गाँधी ने शनिवार को कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों पर नहीं, सिर्फ़ निर्दोषों पर बुल्डोज़र चला रही है। प्रियंका गाँधी आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लोगों को सम्बोधित कर रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि देश में बेरोज़गारी और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। प्रियंका ने कहा कि किसान कल भी आन्दोलन कर रहे थे, किसान आज भी आन्दोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों को अपनी जीप के नीचे रौंदने वालों, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों और पेपर लीक करने वालों के घर पर बुल्डोज़र नहीं चला। प्रियंका ने कहा कि इस सरकार में दोषियों के घर पर नहीं, सिर्फ़ निर्दोषों के घर पर बुल्डोज़र चल रहा है।

Comments (0)
Add Comment