123 अरब डॉलर के साथ गौतम अडानी हुए दुनिया के पाँचवें सबसे अमीर आदमी

पाँचवें स्थान पर दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वारेन बफ़े थे इससे पहले, 121.7 अरब डॉलर है वारेन बफ़े की कुल सम्पत्ति

अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी दुनिया के पाँचवें सबसे अमीर आदमी हो गए हैं। फ़ोर्ब्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को गौतम अडानी की कुल सम्पत्ति 123 अरब डॉलर है।
इससे पहले पाँचवें स्थान पर दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वारेन बफ़े थे। वारेन बफ़े की कुल सम्पत्ति 121.7 अरब डॉलर है। इस तरह गौतम अडानी और वारेन बफ़े की सम्पत्ति में दो बिलियन डॉलर से कम का अन्तर है।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में रिलायंस इण्डस्ट्रीज़ के अध्यक्ष मुकेश अम्बानी आठवें स्थान पर हैं। मुकेश अम्बानी इससे पहले भी आठवें स्थान पर ही थे। अम्बानी की कुल सम्पत्ति 103.70 अरब डॉलर है।

Comments (0)
Add Comment