अगर ये घर पे होते तो भी मरते, आन्दोलनरत किसानों के विषय में जे. पी. दलाल ने कहा

दलाल ने पूछा कि लाख दो लाख में से 200 छह महीने में नहीं मरते क्या

हरियाणा के कृषि मन्त्री जे. पी. दलाल ने आन्दोलनरत किसानों के विषय में कहा है कि अगर ये घर पे होते तो भी मरते। दलाल ने पूछा कि लाख दो लाख में से 200 छह महीने में नहीं मरते क्या।
ग़ौरतलब है कि किसान-आन्दोलन का आज 81वां दिन है। दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा और उसके बाद आन्दोलन-स्थल पर हुई पत्थरबाज़ी के बाद किसान संयुक्त मोर्चा ने चौकसी बढ़ा दी है। इसके लिए 150 वालण्टियर जगह-जगह तैनात कर दिए गए हैं जो यातायात-व्यवस्था भी देख रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment