द्रौपदी मुर्मु ने किया छराबड़ा के रिट्रीट में विकसित ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन

23 अप्रैल से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा यह ट्यूलिप गार्डन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को शिमला के नज़दीक छराबड़ा के रिट्रीट में विकसित ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया है। यह ट्यूलिप गार्डन 23 अप्रैल से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
मशोबरा के नज़दीक स्थित रिट्रीट में राष्ट्रपति निवास भी है जिसे पहले प्रैज़िडैन्शल रिट्रीट कहा जाता था। इसे आम लोगों के लिए खोल दिए जाने से यहाँ स्थानीय लोगों समेत पर्यटक भी आ सकेंगे।
यहाँ विकसित ट्यूलिप गार्डन में स्ट्रॉन्ग, गोल्ड, डेनमार्क, वेलेमार्क, जम्बोपिंक और लैपटॉप जैसी ट्यूलिप की कई क़िस्में उगाई गई हैं।

Comments (0)
Add Comment