दिल्ली पुलिस ले गई एक महिला पहलवान को बृजभूषण शरण सिंह के दिल्ली स्थित घर

दिल्ली पुलिस टीम के साथ क़रीब 15 मिनट तक रही यह महिला पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के घर पर

दिल्ली पुलिस एक महिला पहलवान को भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूऐफ़आई) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) साँसद बृजभूषण शरण सिंह के दिल्ली स्थित घर ले गई है। दिल्ली पुलिस टीम के साथ यह महिला पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के घर पर क़रीब 15 मिनट तक रही।
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस इस महिला पहलवान को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए बृजभूषण शरण सिंह के घर ले गई। अभी इस महिला पहलवान की पहचान और मुलाकात की वजह नहीं बताई गई है।
उधर, इण्टरनैशनल रैफ़री जगबीर सिंह ने भी बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाए हैं। जगबीर सिंह ने कहा कि बृजभूषण शरण और उसके साथियों ने साल 2013 में थाईलैण्ड में नशे में बच्चों के साथ ग़लत व्यवहार किया था।

Comments (0)
Add Comment