दिल्ली पुलिस ने लिया प्रदर्शन कर रहे आप के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में

आप के कार्यकर्ता आज कर रहे थे दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को प्रदर्शन कर रहे आदमी पार्टी (आप) के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। आप के कार्यकर्ता आज दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे।
आप कार्यकर्ता प्रधानमन्त्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने इस क्षेत्र में धारा 144 लगा रखी है।
ईडी ने अरविन्द केजरीवाल को शराब नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ़्तार किया था। केजरीवाल ईडी की हिरासत से ही सरकार चला रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को ईडी हिरासत से स्वास्थ्य मन्त्रालय को भी निर्देश दिए।

Comments (0)
Add Comment