राज्यसभा में किया गया दिल्ली नगर निगम (संशोधन) बिल, 2022 पेश

लोकसभा में 30 मार्च, 2022 को पास हुआ था यह बिल जो राष्ट्रीय राजधानी के तीन नगर निगमों का विलय करने के लिए दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में संशोधन किए जाने पर है आधारित

भारत के गृहमन्त्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) बिल, 2022 पेश किया है। यह बिल लोकसभा में 30 मार्च, 2022 को पास हुआ था।
यह बिल राष्ट्रीय राजधानी के तीन नगर निगमों का विलय करने के लिए दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में संशोधन किए जाने पर आधारित है। इस मौक़े पर अमित शाह ने राज्यसभा में कहा कि तीनों नगर निगमों के एकीकरण का मक़सद उनकी नीतियों और संसाधनों में विसंगतियों को दूर करना है।
ग़ौरतलब है कि लगभग 10 साल पहले दिल्ली नगर निगम को उत्तर, दक्षिण और पूर्वी तीन नगर निगमों में बाँट दिया गया था।

Comments (0)
Add Comment