काँग्रेस ने शुक्रवार को चीन के राजनयिकों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरऐसऐस) के मुख्यालय जाने पर सवाल उठाए हैं। काँग्रेस ने आज कहा कि यह तब हो रहा है, जब मोदी सरकार मान रही है कि चीन के साथ भारत के रिश्ते नॉर्मल नहीं हैं।
काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज सवाल उठाया कि चीन के राजनयिक आरऐसऐस के मुख्यालय क्यों गए। खड़गे ने पूछा कि इस मीटिंग में क्या चर्चा हुई। उन्होंने पूछा कि चीन के राजनयिक और आरऐसऐस के बीच क्या समझौता हुआ।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार देश को बताए कि चीन के साथ उसकी क्या नीति है। खड़गे ने कहा कि चीन के साथ आरऐसऐस-बीजेपी का क्या रिश्ता है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि क्या चीन को लाल आँख दिखाने की खोखली बातें करने वाले प्रधानमन्त्री मोदी हमारे जवानों की शहादत भूल गए। खड़गे ने कहा कि यह बेहद गम्भीर मामला है।