मणिपुर में किया काँग्रेस ने विधानसभा सत्र का बहिष्कार, फहराया काला झण्डा

काँग्रेस के अलावा किया कुछ मन्त्रियों और सत्ता पक्ष समेत दूसरे विधायकों ने भी विधानसभा सत्र का बहिष्कार

मणिपुर में मंगलवार को काँग्रेस ने विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया है। काँग्रेस ने आज मणिपुर विधानसभा सत्र को असाँवैधानिक कहते हुए काला झण्डा भी फहराया। काँग्रेस के अलावा कुछ मन्त्रियों और सत्ता पक्ष समेत दूसरे विधायकों ने भी विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया।
काँग्रेस के अलावा दो मन्त्रियों और 10 विधायकों ने मणिपुर विधानसभा सत्र का बहिष्कार किया। काँग्रेस ने 12वीं मणिपुर विधानसभा के चौथे सत्र को असाँवैधानिक कहा। काँग्रेस ने इसके विरोध में इम्फाल के काँग्रेस भवन में काला झण्डा भी फहराया।
याद रहे कि मणिपुर में तीन मई से हिंसा चल रही है। इस हिंसा में अब तक 160 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Comments (0)
Add Comment