हिमाचल के मुख्यमन्त्री ने कही राज्य में धन लगाने के लिए केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को प्रेरित करने की बात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने राज्य में विकासात्मक गतिविधियों में सीऐसआर के तहत धन लगाने के लिए केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों को प्रेरित करने की बात कही है ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में केन्द्रीय पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मन्त्री धर्मेन्द्र प्रधान से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कही।
केन्द्रीय मन्त्री ने मुख्यमन्त्री को हर सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Comments (0)
Add Comment