वीज़ा-नियमों के उल्लंघन में भारत के केन्द्रीय गृह मन्त्रालय ने तब्लीगी जमात के 2,550 लोगों को काली सूची में डाल दिया है। देश में इनके प्रवेश पर दस साल का प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इन विदेशियों में माली, नाइजीरिया, श्रीलंका, केन्या, जिबूती, तनज़ानिया, दक्षिण अफ़्रीका, म्यांमार, थाईलैण्ड, बाँग्लादेश, इंग्लैण्ड (ओसीआई कार्ड धारक), ऑस्ट्रेलिया और नेपाल के नागरिक हैं।