हिमाचल प्रदेश में पुलिस आरक्षी की भर्ती की लिखित परीक्षाओं का पेपर लीक होने के मामले की जाँच अब सीबीआई करेगी। यह जानकारी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने एक प्रैस वार्ता में दी।
याद रहे कि हिमाचल प्रदेश में 27 मार्च, 2022 को हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी की भर्ती के लिए लिखित परीक्षाएं ली गई थीं। पेपर लीक होने की सूचना मिलने के बाद इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इस मामले में प्रदेश सरकार ने जाँच प्रक्रिया शुरु की गई थी, लेकिन उस पर सवाल उठने से अब जाँच सीबीआई के हवाले कर दी गई है।