बीजेपी के नरेंद्र मोदी ने ली लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमन्त्री के तौर पर शपथ

नरेंद्र मोदी को आज दिलाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के प्रधानमन्त्री के तौर पर शपथ

बीजेपी के नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमन्त्री के तौर पर शपथ ली है। नरेंद्र मोदी को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के प्रधानमन्त्री के तौर पर शपथ दिलाई।
नरेंद्र मोदी के अलावा 72 साँसदों ने मन्त्री के तौर पर शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मन्त्री, पाँच राज्य मन्त्री स्वतन्त्र प्रभार और 36 राज्य मन्त्री हैं। मन्त्री के तौर पर शपथ लेने वाले साँसदों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और मोहन लाल भी हैं।

Comments (0)
Add Comment