छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के उपचुनावों में भाजपा ने जीतीं चार सीटें

भाजपा को चार सीटों पर करना पड़ा है हार का सामना, छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर रविवार को हुई मतगणना

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में केन्द्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा को तीन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर रविवार को मतगणना हुई।
भाजपा उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की गोपालगंज, हरियाणा की आदमपुर सीट और उड़ीसा की धामनगर सीट पर जीती है। भाजपा की बिहार की मोकामा सीट, महाराष्ट्र की अन्धेरी ईस्ट (मुम्बई) सीट और तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर हार हुई है।
बिहार की मोकामा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की जीत हुई है। महाराष्ट्र की अन्धेरी ईस्ट (मुम्बई) सीट शिवसेना उद्धव गुट ने जीती है। तेलंगाना की मुनुगोड़े सीट पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरऐस) की जीत हुई है। उड़ीसा की धामनगर सीट बीजू जनता दल ने जीती है।
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवम्बर को मतदान हुआ था।

Comments (0)
Add Comment