काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने वीरवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निर्भर बनाया है, आत्मनिर्भर नहीं। प्रियंका गाँधी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के लाल बाग़ मैदान में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में बोल रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि बीजेपी की 15 साल की सरकार ने बस्तर के लोगों को सरकार पर निर्भर बनाया, आत्मनिर्भर नहीं बनाया। प्रियंका ने कहा कि लोगों ने बीजेपी का भ्रष्टाचार 15 साल भुगता है।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि उनके परिवार का बस्तर से विशेष लगाव रहा है। प्रियंका ने कहा कि वो यहाँ पहली बार आई हैं, लेकिन बचपन से बस्तर, यहाँ के लोगों के संघर्ष के बारे सुनती आई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दादी कहती थीं कि सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासी होती है क्योंकि आदिवासी प्रकृति का बिना नुक़सान किए जीवन-यापन करते हैं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि आज बस्तर एक ब्राण्ड बन गया है। प्रियंका ने कहा कि यहाँ के उत्पादों का इस्तेमाल देश में ही नहीं, विदेश में भी हो रहा है।