प्रियंका गाँधी ने सोमवार को कहा है कि मध्य प्रदेश में 225 महीनों की सरकार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 220 घोटाले किए हैं। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी ने तक़रीबन हर महीने एक नया घोटाला किया है। प्रियंका गाँधी आज मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोगों को सम्बोधित कर रही थीं।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोगों के साथ पिछले 18 साल से ग़लत हो रहा है। प्रियंका ने कहा कि उनका इस्तेमाल हो रहा है, उनका शोषण हो रहा है। प्रियंका गाँधी ने कहा कि धन-बल से जनादेश को कुचला जाता है। प्रियंका ने कहा कि पिछली बार लोगों ने काँग्रेस की सरकार बनाई थी, लेकिन बीजेपी के लोगों ने जोड़-तोड़ और पैसे से काँग्रेस की सरकार तोड़ी और अपनी बना ली।
प्रियंका गाँधी ने कहा कि वो वोट माँगने नहीं बल्कि जागरूकता माँगने आई हैं। प्रियंका ने कहा कि लोगों के पास यह देखने के लिए छह महीने हैं कि काँग्रेस की सरकारें अपने प्रदेश में क्या कर रही हैं।