सत्ता के लिए अन्धी हो गई है भाजपा, असम का दौरा करें प्रधानमन्त्री, बोले गौरव गोगोई

गौरव गोगोई ने कहा कि अगर कोई संकट है, तो वह बाढ़ का है, असम में बाढ़ है और प्रधानमन्त्री को राज्य का दौरा करके विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए, लेकिन वो महाराष्ट्र सरकार को गिराने में, या गुजरात चुनावों में व्यस्त हैं

असम से काँग्रेस साँसद गौरव गोगोई ने वीरवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता के लिए अन्धी हो गई है। गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को महाराष्ट्र सरकार गिराने की बजाय बाढ़-प्रभावित असम का दौरा करना चाहिए।
गौरव गोगोई ने कहा कि अगर कोई संकट है, तो वह बाढ़ का है। गोगोई ने कहा कि असम में बाढ़ है और प्रधानमन्त्री को राज्य का दौरा करके विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए, लेकिन वो महाराष्ट्र सरकार को गिराने में, या गुजरात चुनावों में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सिर्फ़ सत्ता ही सब कुछ है।

Comments (0)
Add Comment