विवादित बयानों में घिरे बिहार के कृषि मन्त्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफ़ा

सुधाकर ने रविवार को उप-मुख्यमन्त्री तेजस्वी यादव को सौंपा इस्तीफ़ा

विवादित बयानों में घिरे बिहार के कृषि मन्त्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफ़ा दे दिया है। सुधाकर सिंह के ख़िलाफ़ ग़बन का भी इल्ज़ाम है। सुधाकर ने रविवार को उप-मुख्यमन्त्री तेजस्वी यादव को इस्तीफ़ा सौंपा।
सुधाकर सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके विभाग में चोर भरे पड़े हैं और वो चोरों के सरदार हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि माप-तोल अधिकारी मिलें तो उन्हें जूते से मारिए। सुधाकर सिंह ने मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार के कृषि रोड मैप पर भी सवाल उठाए थे।
सुधाकर सिंह उन दो चावल मिलों के मालिक हैं जिन पर 3,653 क्विण्टल चावल के ग़बन का इल्ज़ाम है। इसकी कीमत 69,52,134 रुपये है। इसको लेकर रामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Comments (0)
Add Comment