भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री वीरभद्र सिंह से उनके निजी निवास होली लॉज में मुलाकात की। उनके साथ प्रदेश के शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज और राज्य के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर के सलाहकार त्रिलोक जमवाल भी मौजूद थे।