भारत जोड़ो यात्रा फिर हुई पुलवामा के चुरसू से शुरु, महबूबा मुफ़्ती भी हुईं शामिल

यात्रा में प्रियंका गाँधी के भी पहुँचने का कार्यक्रम है आज, राहुल गाँधी ने रोक दी थी शुक्रवार को सुरक्षा में चूक के बाद यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़िला के अवन्तिपुर के चुरसू से फिर शुरु हुई है। यात्रा में आज हज़ारों महिलाओं के साथ जम्मू और कश्मीर पीपल्स डैमोक्रेटिक पार्टी (पीडीऐफ़) अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती भी शामिल हुई हैं। यात्रा में आज प्रियंका गाँधी के भी पहुँचने का कार्यक्रम है। राहुल गाँधी ने शुक्रवार को सुरक्षा में चूक के बाद यात्रा रोक दी थी।
काँग्रेस ने राहुल गाँधी की सुरक्षा में चूक के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ज़िम्मेदार ठहराया है। काँग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गाँधी की सुरक्षा में चूक को लेकर 27 जनवरी को केन्द्रीय गृह मन्त्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले में अमित शाह से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की अपील की है। खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी माँग की है।

Comments (0)
Add Comment