भारत के 73वें गणतन्त्र दिवस के मौक़े पर बाँग्लादेश की प्रधानमन्त्री शेख़ हसीना ने कहा है कि एक शान्तिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र बनाने के स्वप्न को साकार करने की ओर बाँग्लादेश भारत के साथ काम करने के लिए तत्पर है। शेख़ हसीना ने ये विचार भारत के 73वें गणतन्त्र दिवस के मौक़े पर भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को लिखे एक पत्र में व्यक्त किए हैं।
ग़ौरतलब है कि भारत आज 73वां गणतन्त्र दिवस मना रहा है। इस मौक़े पर दुनिया भर के देशों से भारत सरकार और यहाँ की जनता को शुभकामना-संदेश मिल रहे हैं।