अयोध्या मामले में अब रोज़ाना सुनवाई होगी। मध्यस्थता से कोई हल न निकलने के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने यह फ़ैसला लिया है। इस मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पाँच सदस्यीय संविधान पीठ करेगी। न्यायमूर्ति ऐस. ए. बोबडे, न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति ऐस. ए. नज़ीर पीठ के अन्य सदस्य होंगे।