अरविन्द केजरीवाल को नहीं देवभूमि की परम्परा और संस्कृति की समझ, बोले जय राम ठाकुर

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह अजीब है कि दिल्ली में वातानुकूलित कमरों में रहने वाला एक व्यक्ति राज्य के विकास मॉडल की बात कर रहा है

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमन्त्री और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें देवभूमि की परम्परा और संस्कृति की कोई समझ नहीं है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह अजीब है कि दिल्ली में वातानुकूलित कमरों में रहने वाला एक व्यक्ति राज्य के विकास मॉडल की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग अरविन्द केजरीवाल के झूठे वादों के बहकावे में नहीं आएंगे। जय राम ठाकुर रविवार को चम्बा ज़िला के बंजरारू में बोल रहे थे।
जय राम ठाकुर ने बंजरारू में चुराह विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। ये लगभग 146 करोड़ रुपये की परियोजनाएं हैं। जय राम ने कहा कि बंजरारू में पार्किंग का निर्माण भी किया जाएगा।

Comments (0)
Add Comment