संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के ख़िलाफ़ मतदान के बाद अमरीका ने भारत के रुख़ को ठीक बताया है। अमरीका ने यह भी कहा कि भारत-रूस के सम्बन्ध हमारे जैसे नहीं हैं। अमरीका ने कहा कि भारत हमारा भी मित्र है।
अमरीका ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत के रूस के साथ अलग रिश्ते हैं और ये वैसे नहीं हैं जैसे कि रूस के साथ हमारे हैं। अमरीका ने कहा कि भारत और रूस के बीच रक्षा और सुरक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में एक रिश्ता है जो हमारे जैसा नहीं है। अमरीका ने कहा कि निश्चित रूप से ये उचित हैं।
अमरीका ने कहा कि हमने हर देश से कहा था कि वह रूस को नियम आधारित विश्व व्यवस्था पर अमल की ख़ातिर राज़ी करने के लिए अपने सम्बन्धों का इस्तेमाल करे।