हिमाचल प्रदेश में 17 फ़रवरी, 2022 से सभी शैक्षणिक संस्थान खोल दिए जाएंगे। यह फ़ैसला सोमवार को हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल की बैठक में लिया गया।
हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने का फ़ैसला लिया गया।
हिमाचल प्रदेश मन्त्रिमण्डल ने प्रदेश में सभी जिम और सिनेमा घरों को खोलने और सभी तरह के लंगरों की भी इजाज़त दी।