संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में लेखा परीक्षा समन्वयक के रूप में कार्यरत भारतीय मूल की कर्मी आकाँक्षा अरोड़ा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव एनटोनियो गुटेरेस दूसरे कार्यकाल के लिए पहले ही अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके हैं।
ग़ौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के 75 वर्ष के इतिहास में कोई भी महिला संयुक्त राष्ट्र की महासचिव नहीं बनी है। 34 वर्षीया आकाँक्षा ने कहा कि वो दुनिया के शीर्ष राजनयिक पद के लिए चुनाव लड़ेंगी।