कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अरविन्द लिम्बावली ने शिकायत लेकर आई महिला से बदसलूकी के बाद उसे गिरफ़्तार करवा दिया है। अरविन्द लिम्बावली महिला की बात सुनने की बजाय उस पर चिल्लाने लगे और उसे गालियां दीं।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला अरविन्द लिम्बावली को बंगलुरु के वरथुर में बारिश के बाद हो रही समस्याओं को लेकर शिकायत पत्र सौंपने आई थी। महिला अरविन्द लिम्बावली को शिकायत पत्र दिखाती है तो उस महिला के हाथ से लिम्बावली वह पत्र छीनने की कोशिश करते हैं। महिला लिम्बावली से बात करने की कोशिश करती है, लेकिन नाकाम रहती है। इसके बाद विधायक ने महिला को गिरफ़्तार करवा दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।