‘संविधान दिवस’ पर संसद के केन्द्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम किया जाएगा आयोजित

इस कार्यक्रम को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति ऐम. वैंकेया नायडू, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे सम्बोधित

 

संसद के केन्द्रीय कक्ष में 26 नवम्बर को ‘संविधान दिवस’ पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को संसदीय कार्य मन्त्री प्रह्लाद जोशी ने दी।
प्रह्लाद जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति ऐम. वैंकेया नायडू, प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सम्बोधित करेंगे। जोशी ने बताया कि अपने सम्बोधन के बाद राष्ट्रपति संविधान की प्रस्तावना को पढ़ेंगे।

Comments (0)
Add Comment