हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि जंजैहली को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए एक व्यापक विकास योजना तैयार की जाएगी। जय राम ठाकुर सोमवार को मण्डी ज़िला के सिराज विधासभा क्षेत्र में जंजैहली पर्यटन महोत्सव-2022 के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि जंजैहली पर्यटन महोत्सव का अहम मक़सद इस क्षेत्र में पर्यटन-गतिविधियों को बढ़ावा देना है। जय राम ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में शिकारी माता मन्दिर न सिर्फ़ धार्मिक दृष्टि से अहम है बल्कि पर्यटकों के लिए पसन्दीदा गन्तव्य भी है।
जय राम ठाकुर ने सिराज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। ये लगभग 64 करोड़ रुपये की परियोजनाएं हैं।