औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा – जय राम ठाकुर

कनफ़ैडरेशन ऑफ़ इण्डियन इण्डस्ट्री (सीआईआई) हिमाचल प्रदेश के 2020-21 के राज्य वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे जय राम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाएगा। जय राम ठाकुर कनफ़ैडरेशन ऑफ़ इण्डियन इण्डस्ट्री (सीआईआई) हिमाचल प्रदेश के 2020-21 के राज्य वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार की व्यापार में सुगमता की रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश 16वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसमें और सुधार करके प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा।
वर्ष 2021-22 के लिए शैलेश अग्रवाल को सीआईआई हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद् का अध्यक्ष चुना गया है। शैलेश अग्रवाल नालागढ़ स्थित जेबी कण्डक्टर्स और केबल्ज़ के प्रबन्ध निदेशक हैं। सुबोध गुप्ता सीआईआई हिमाचल प्रदेश राज्य परिषद् के उपाध्यक्ष होंगे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश रियल ऐस्टेट रैगुलेटरी अथॉरिटी के अध्यक्ष श्रीकान्त बाल्दी, उद्योग निदेशक हंसराज शर्मा और सीआईआई के सदस्य भी उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment