30 लोगों द्वारा तैयार किया जा रहा है हिन्दू राष्ट्र का 750 पेज का संविधान

इस संविधान के तहत दूसरे धर्मों के लोगों को नहीं होगा मतदान का हक़

30 लोगों द्वारा हिन्दू राष्ट्र के रूप में भारत के 750 पेज के संविधान का मसौदा तैयार किया जा रहा है। इस संविधान के तहत दूसरे धर्मों के लोगों को मतदान का हक़ नहीं होगा।
इस संविधान को माघ मेला-2023 के दौरान आयोजित होने वाली धर्म-संसद में पेश किए जाने की बात कही जा रही है। प्रयागराज में होने वाले माघ मेला-2023 में करीब 300 पेज का संविधान जारी किया जाएगा। इसके लिए एक धर्म-संसद का आयोजन किया जाएगा।
फ़रवरी, 2022 में आयोजित हुए माघ मेले के दौरान आयोजित धर्म-संसद में भारत को अपने संविधान के साथ एक हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

Comments (0)
Add Comment