बालिका आश्रम टूटीकण्डी की 69 बच्चियों ने देखी हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई

ये बच्चियां पहुँची थीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू की इल्तिजा पर विधानसभा की कार्रवाई देखने

बालिका आश्रम टूटीकण्डी की 69 बच्चियों ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई देखी है। ये बच्चियां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू की इल्तिजा पर विधानसभा की कार्रवाई देखने पहुँची थीं।
यह पहला मौक़ा है जब इन बच्चियों ने विधानसभा की कार्रवाई देखी हो। विधानसभा की कार्रवाई देखने के बाद इन बच्चियों, सुखविन्दर सिंह सुक्खू और दूसरे लोगों ने इकट्ठे बैठकर दोपहर का खाना भी खाया।
याद रहे कि सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सत्ता सम्भालते ही बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमन्त्री सुख-आश्रय योजना शुरु की थी। इसके लिए 101 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया गया है। इस कोष में सुखविन्दर सिंह समेत सभी काँग्रेस विधायकों ने आर्थिक सहयोग दिया है।

Comments (0)
Add Comment