वीरवार को गुजरात विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 59.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जम्बूर में आदिवासियों ने पहली बार मतदान किया।
सबसे ज़्यादा मतदान तापी में दर्ज किया गया। यहाँ 64.27 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सबसे कम मतदान जामनगर में दर्ज किया गया।
पहले चरण में गुजरात की 89 सीटों पर मतदान हुआ है। राज्य के 19 ज़िलों में आने वाली इन सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।